बाँदा-रक्षाबंधन पर महिलाओं-बालिकाओं को खास सौगात, पुलिस ने सौंपी सुरक्षा की नई ताकत

SHARE:

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने विशेष पहल की। थाना परिसर में तैयार किए गए उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ बालिकाओं के हाथों कराया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिले के बिसंडा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना बिसंडा पुलिस ने उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ कराया। एएसपी डॉ शिवराज तथा सीओ सदर सौरभ सिंह की मौजूदगी में बालिकाओं ने केंद्र का उद्घाटन कर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर
उन्नत मिशन शक्ति केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।
बालिकाओं से उद्घाटन कर दिया विश्वास का संदेश
मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन बालिकाओं के हाथों कराया जाना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस पहल के जरिए बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपनत्व की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और पुलिस सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई