अवैध तमंचा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
बांदा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 26 अगस्त को पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरू मार्ग से गुरेह गांव की तरफ अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र कामता निवासी गुरेह, थाना कोतवाली देहात, बांदा के रूप में हुई है। मामले में कोतवाली देहात थाने में मु0अ0सं0 232/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, उपनिरीक्षक शमीम अहमद और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।