लखनऊ-यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कप्तान बदले

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन के ताजा आदेश के तहत नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।
तबादला आदेश के अनुसार झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति को अब मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं मेरठ के वर्तमान एसएसपी अविनाश पांडेय को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है।
सुल्तानपुर और गोंडा में भी बदले कप्तान
गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अब सुल्तानपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर की वर्तमान पुलिस कप्तान चारू निगम को एसपी यूपी-112 लखनऊ के पद पर भेजा गया है। वहीं बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
बिजनौर, संभल और बलरामपुर को भी मिले नए एसपी
तबादला सूची के मुताबिक संभल के एसपी कृष्ण कुमार को बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है। बाराबंकी में तैनात विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं हरदोई में तैनात मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई