फतेहपुर-मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

SHARE:

पुलिस ने कई चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फतेहपुर जिले में थरियांव पुलिस ने बुधवार रात पश्चिमी बाईपास जयसिंहपुर मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान साहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया। वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
12 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
सीओ दुर्गेश दीप के अनुसार साहिल कुरैशी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी से संबंधित मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई