बाँदा-अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरैनी पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि आठ अगस्त की देर शाम नरैनी पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक बीहड़पुरवा-नरैनी रोड पर अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेर लिया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित की पहचान आलोक पुत्र विनोद निवासी बल्लान, थाना अतर्रा, जनपद बांदा के रूप में की। उसके विरुद्ध थाना नरैनी में मु.अ.सं. 214/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन घटना कारित करने से पहले उसे दबोच लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो ऐश खां, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल आशु सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई