जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलेभर में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमें गठित की गईं।
कोतवाली नगर में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें
थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कोतवाली नगर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस और राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थिति का सत्यापन करे। एएसपी ने गिरवां में भी की जनसुनवाई
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कोतवाली नगर के साथ थाना गिरवां में भी राजस्व टीम के साथ पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने अतर्रा थाने में पहुंचकर जनसुनवाई की। इसी प्रकार सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बिसंडा थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। सभी थानों में पहुंची संयुक्त टीमें
जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 18 शिकायतों का मौके पर समाधान
थाना समाधान दिवस में जिलेभर से कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 69 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय में मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।