उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कई मंडलों में नए मंडलायुक्त तैनात किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, नगर भूमि सीमारोपण के निदेशक तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है। कृषि विभाग के सचिव इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव रविन्द्र को वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रयागराज की मंडलायुक्त सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त बनाया गया है। राजस्व परिषद प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।