बाँदा-चोरी के माल के साथ शातिर अभियुक्त,भेजा गया जेल

SHARE:

चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पायल और चूड़ियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक विनोद सिंह व उनकी टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के बिजली खेड़ा, 22 फूटा रोड निवासी बच्चा उर्फ भोले (50) को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 59.46 ग्राम वजनी सफेद धातु की एक जोड़ी पायल तथा 23.66 ग्राम वजनी सफेद धातु की दो चूड़ियां बरामद कीं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद सिंह के साथ कांस्टेबल आशु सिंह, शुभम सिंह और अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई