बाँदा-अभियान के तहत पकड़े गए वारंटी,भेजे गए जेल

SHARE:

अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं चौकी प्रभारी करतल उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू ने अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बल्लू खां का पुत्र (58 वर्ष) निवासी गोरेपुरवा थाना नरैनी, राजेन्द्र सेन पुत्र महेन्द्र, अजय पुत्र भूरा भरभूजा (32 वर्ष) निवासी ग्राम पोंगरी, रामदेवी पत्नी रामहृदय (45 वर्ष) निवासी ग्राम मुकेरा तथा गंगोत्री पत्नी रामकेश (40 वर्ष) निवासी ग्राम मुकेरा शामिल हैं। पकड़ने वाली टीम में करतल चौकी प्रभारीउपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल सुशील कुमार तथा महिला कांस्टेबल रमन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई