बाँदा-पुलिस ने 4.250 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

SHARE:

जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसण्डा थाना पुलिस ने 4.25 किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन ईगल के तहत शुक्रवार देर रात बिसण्डा थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सउवां पुरवा मोड़, ओरन ग्रामीण के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 4 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अशोक पुत्र मुन्नीलाल, निवासी अतर्रा रोड, कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 355/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सिंहपुर उपनिरीक्षक अनुराग पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामनायण सिंह, कांस्टेबल रितिक राय, कांस्टेबल अरुण गुप्ता और चालक कांस्टेबल अनिल पटेल शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई