लखनऊ-मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी और पेट्रोल

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के चहुंमुखी विकास,बुनियादी ढांचे की मजबूती,पर्यावरण संरक्षण और विशेषकर महिला सशक्तिकरण को समर्पित 18 बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई है। सरकार ने जहां एक ओर दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है,वहीं दूसरी ओर मेधावी बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मुफ्त स्कूटी योजना के नियम भी तय कर दिए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 3 अगस्त 2026 से बुलाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ मंजूर: फ्री मिलेगा पेट्रोल और हेलमेट
योगी कैबिनेट ने बेटियों की उच्च शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के नियमों को मंजूरी दी है। जिसका उद्देश्य ड्रॉपआउट दर को कम करना है।
पात्रता और चयन: 2025-26 सत्र में सरकारी/निजी कॉलेजों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को लाभ मिलेगा। जिसमें मेरिट के आधार पर 5% छात्राओं का चयन होगा।
आय सीमा व लाभ:
12 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को लाभ मिलेगा (दिव्यांग/शहीद/निराश्रित परिवारों के लिए छूट है)। सरकार पेट्रोल स्कूटी के साथ हेलमेट, बीमा और 4 लीटर पेट्रोल मुफ्त देगी, जिसकी खरीद GeM पोर्टल से होगी।
उत्तर प्रदेश परिवहन के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
प्रदूषण कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए 425.50 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसमें 400 करोड़ राज्य सरकार और शेष राशि परिवहन निगम द्वारा वहन की जाएगी। ये बसें (100 टाइप-II और 150 टाइप-III) दिल्ली-एनसीआर के नियमों का पालन करेंगी और स्थानीय निर्माताओं को बढ़ावा दिया जाएगा।वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास
वाराणसी में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और आवास के लिए ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ के तहत 500 बेड का छात्रावास बनेगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने मुफ्त जमीन हस्तांतरित की है और यह ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के आधार पर काम करेगा।
भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ की स्थापना
नई शिक्षा नीति के तहत, राज्य के पुराने (50+ वर्ष) और बड़े (5000+ छात्र) विश्वविद्यालयों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति और पारंपरिक विज्ञान के शोध के लिए ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ स्थापित होगी। इसके लिए 5 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है और 5 वर्षों के लिए 2 करोड़ का अनुदान FD के रूप में दिया जाएगा।
3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जिसमें 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को निपटाया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई