शराब के नशे में हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बाँदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी देवराज 40 पुत्र कल्लू वर्मा ने सोमवार की रात कमरे के अंदर बास की बल्ली में दुपटटा के सहारे फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तब परिजनो ने आवाज लगाने के साथ कुुंडी खटखाई। लेकिन अंदर से कोई आहट नही मिली। पुत्र बउवा ने झांक कर देखा तो पिता का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता नशे का आदी था। सोमवार की रात वह शराब पीकर घर आया था। मां नीलम ने शराब पीने के लिए मना किया तो इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर पिता ने खुदकुशी कर ली।