आजमगढ़-मुठभेड़ में पकड़ा गया दोहरे हत्याकांड का आरोपी,दोनों पैर में लगी गोली

SHARE:

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी ने अपने दादा तथा चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पवई पुलिस ने 9/10 जुलाई को हुई दादा-पोता की सनसनीखेज कुल्हाड़ी से हत्या के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी संतोष यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रसूलाबाद मोड़ के पास हुई पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पवई थाना प्रभारी मनीष पाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी हेवती गांव की तरफ आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। मोटरसाइकिल फिसलने के बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। आरोपी ने पैतृक संपत्ति और आर्थिक विवाद के चलते आरोपी ने अपने दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी,अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई