अभियान चलाकर जनपदीय पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त अलग-अलग मुकदमो में वांटेड चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बांदा पुलिस द्वारा 17 वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।थाना बदौसा पुलिस द्वारा 14 वारन्टी,थाना मटौंध पुलिस द्वारा 02 व चिल्ला पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बदौसा पुलिस ने चन्द्रपाल पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम अंश हडहामाफी थाना बदौसा,ज्ञानेन्द्र पुत्र केशन निवासी ग्राम बंगाली पुरवा थाना बदौसा,वकील पुत्र आशिक निवासी ग्राम क्योटरा अंश दुबरिया थाना बदौसा,बाबू पुत्र चुन्ना निवासी ग्राम कुल्लूखेडा थाना बदौसा,राममिलन पुत्र रजुवा निवासी ग्राम लक्ष्मण का पुरवा अंश भदावल थाना बदौसा,चुनवाद पुत्र रंजीत निवासी ग्राम रंजीत का पुरवा चौसड थाना बिसण्डा,राजुल पुत्र लाला बढई निवासी पुरानी बाजार थाना बदौसा,दादू पुत्र रजवा निवासी खटकौरा थाना बदौसा, स्वामीदीन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बरछा-ब थाना बदौसा,लाल बाबू पुत्र दऊवा निवासी ग्राम बरछा-ब थाना बदौसा,बच्चा पुत्र रामखेलावन वर्मा निवासी बंगलन पुरवा अंश तुर्रा थाना बदौसा,हुकुम पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम धर्मपाल का पुरवा अंश हडहामाफी थाना बदौसा,रामभवन पुत्र रघुराज निवासी ग्राम गर्गपुर अंश चन्दौर थाना बदौसा,ओम प्रकाश पुत्र रामभवन निवासी ग्राम गर्गपुर अंश चन्दौर थाना बदौसा को पकड़ा है। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि अभियुक्त अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। इसी तरह मटौंध पुलिस ने गिरनाना भाई पुत्र हरिदास निवासी ग्राम खैरादा थाना मटौन्ध,बृजकिशोर पुत्र बदलू निवासी ग्राम मुडेरी थाना मटौन्ध तथा चिल्ला पुलिस ने लल्लू पुत्र रामऔतार निवासी डिघवट थाना चिल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।