गांजा के साथ पुलिस ने शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 3 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की देर रात थाना बिसण्डा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अभियुक्त गुड्डू पुत्र कृष्णा निवासी बिलगांव थाना बिसण्डा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास अवैध सूखे गांजे के साथ मौजूद है। सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने तत्काल पुलिस टीम को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 03 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में गौरव कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी बिलगांव थाना बिसण्डा,आरक्षी सतीश भार्गव,जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।