बाँदा-फर्जी दस्तावेज लगाकर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में जालसाज गिरफ्तार

SHARE:

फर्जी कागज लगाकर अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बांदा पुलिस को शिकायत के जरिए आवेदक जिब्राइल पुत्र कल्लू खान निवासी ग्राम बगेहटा थाना बबेरू जनपद बांदा द्वारा एक से अधिक पासपोर्ट जारी कराए जाने के संबंध में जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया था। थाना बबेरू पुलिस द्वारा की गई जांच के क्रम में पाया गया कि अभियुक्त जिब्राइल पुत्र कल्लू खान निवासी ग्राम बगेहटा थाना बबेरू द्वारा कूटरचित एवं भ्रामक दस्तावेजों का प्रयोग कर दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किए गए तथा पूर्व में जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर पुनः फ्रेश श्रेणी में आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह कृत्य शासन,क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एवं संबंधित विभागों को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की श्रेणी में पाया गया। जिसके संबंध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत कर करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में थाना बबेरू पुलिस द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बगेहटा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रमेश कुमार,आरक्षी विमल सिंह,आदित्य अवस्थी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई