बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया वारंटी,हाजिर न होने के चलते अदालत ने जारी किया था एनबीडब्ल्यू

SHARE:

तमंचा लेकर घूम रहे वारंटी को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
नरैनी प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति महारानी पुलिया थाना नरैनी के पास अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्काल उन्होंने करतल चौकी अनिल कुमार साहू को टीम के साथ भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम संतोष उर्फ मुन्नू पुत्र धन्नू निवासी ग्राम नहरी थाना नरैनी बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि वर्ष 2016 में अभियुक्त शराब के साथ पकड़ा गया था।जेल से छूटने के बाद वह जमानत पर चल रहा था। इसके बाउजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। जिस पर न्यायालय ने अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया था। तब से उसकी निरन्तर तलाश भी की जा रही थी।गिरफ्तार करने वाली टीम में करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू,आरक्षी सुशील कुमार,शेखराजा,प्रियांशु यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई