सफर के दौरान रोडवेज बस में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना रामनगर के पास हुई है, जब एक युवक ने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर दुष्कर्म किया। बच्ची से कुकृत्य करने की बात मेडिकल रिपोर्ट में भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ प्रयागराज से करीब बारह बजे रोडवेज बस से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में रामनगर के पास उसकी बगल की सीट पर मानिकपुर के गोविंद नगर निवासी राज किशोर बैठा था। राज किशोर ने बच्ची को खिलाने के बहाने अपनी गोद में बिठा लिया। उसने बच्ची के कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची के निजी अंग से खून बहने लगा और वह दर्द से कराहने लगी। मां ने यह सब देखने के बाद बस परिचालक को जानकारी दी। परिचालक को जानकारी देने के बाद मां ने रैपुरा थाना के सामने बस रुकवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। निगरानी की मदद से आरोपी राज किशोर को अगरहुडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।