बाँदा-गबन के मामले वांटेड अभियुक्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट

SHARE:

धान खरीद के नाम पर गबन करने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना बिसण्डा क्षेत्र के ग्राम ओरन निवासी शिवम शिवहरे द्वारा दिनांक 21.03.2025 को धान खरीद के नाम पर विश्वास में लेकर धनराशि का गबन/धोखाधड़ी किए जाने के सम्बन्ध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध थाना बिसण्डा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित की कार्यवाही पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्त फजलुर्रहमान उर्फ गुड्डू पुत्र जमील अहमद निवासी कस्बा रीछा थाना देवरनियां जनपद बरेली,खलीक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी कस्बा रीछा थाना देवरनियां जनपद बरेली के द्वारा न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे थे। जिस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके क्रम में रविवार को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा जनपद बरेली से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई