बाँदा-चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया मध्यप्रदेश का चोर

SHARE:

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने मध्यप्रदेश के चोर को पकड़ा है। दो साल पहले अभियुक्त ने कानपुर से बाइक चोरी की थी। इसके बाद वह फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूमता था।

सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना बदौसा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान तुर्रा पुल मोड़ थाना बदौसा पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट आते हुए रोककर पूछताछ की गयी। वाहन पर अंकित नम्बर प्लेट UP78FW0749 के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर अभियुक्त कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम मोहित पुत्र किशन बिहारी निवासी ग्राम खुदावली थाना दिनारा जनपद शिवपुरी (म0प्र0) बताया। अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल उसने वर्ष 2023 में जनपद कानपुर नगर से चोरी की थी। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भ्रमण करता रहता है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस संबंध में थाना नौबस्ता जनपद कानपुर में मु0अ0स0 412/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में आशीष पटेरिया,आरक्षी मिथिलेश कुमार,राहुल कुमार मौर्य शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई