बाँदा-सामंजस्य बनाकर शिकायतों का करायें समाधान-अजीत

SHARE:

सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कमिश्नर,डीआईजी ने सदर तहसील वहीं डीएम,एसपी ने अतर्रा तहसील में पहुंचकर जन शिकायते सुनी।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त चित्रकूट धाम अजीत कुमार,डीआईजी राजेश एस सदर तहसील पहुंचे। जहां आयुक्त तथा डीआईजी ने पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए कई मामले मौके पर निस्तारित कराये। कमिश्नर अजीत कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समय से समाधान करायें। बेवजह पीड़ितों को चक्कर काटने के लिए विवश न करें। डीआईजी राजेश एस ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित जितनी भी शिकायतें हैं उनका तत्परता से समाधान करायें। इस दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक,एसडीएम सदर नमन मेहता,तहसीलदार विकास पांडे आदि मौजूद रहे।जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस अतर्रा तहसील में आयोजित हुआ। इस दौरान167 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
समाधान दिवस में कुल 167 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। तथा प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसडीएम अतर्रा राहुल दुवेदी,सीओ प्रतिज्ञा सिंह सहित जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई