नाबालिग बहन के साथ भाई दो सालों तक दरिंदगी करता रहा। बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। सहेलियों की मदद से बहन अपना खुद वीडियो बनवाया। तब सच्चाई पुलिस को बताई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 25 वर्षीय भाई पत्नी की हत्या में करीब तीन साल पहले जेल गया था। करीब दो साल पहले जेल से छूटा था। किशोरी का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह बदनामी और दहशत की वजह से लंबे समय तक चुप रही। कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई। वह भी मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर उसने छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। भाभी ने युवक का विरोध किया। विरोध पर छोटी भाभी को भी युवक ने पीट दिया। इस पर किशोरी ने सहेलियों के जरिये कुछ दिन पहले ही शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया। वीडियो के आधार पर छोटी भाभी ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को देर शाम पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।