सर्प के डसने से किशोरी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी रोशनी 16 पुत्री शिव शंकर मंगलवार की शाम कमरे के अंदर निरमा पाउडर निकालने गई थी। तभी सर्प ने उसकी उंगली में डस लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का पिता मजदूरी करता है। अचानक हुई इस घटना से मां लीला का रो रो कर बुरा हाल हो गया