कुत्ते को बचाने की चक्कर में आटो आनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ला निवासी रमजान ने बताया कि उसका 25वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद सब्जी मंडी में ठेलिया लगाकर फल बेचने का धंधा करता था। मंगलवार की सुबह वह आटो में बैठ कर बांदा आ रहा था। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाई पास के समीप आटो के आगे अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में आटो पलट गया। जिससे दबकर शान मोहम्मद की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि शान मोहम्मद के जेब में पडे़ 45 हजार रूपए और मोबाइल गायब थे। मृतक पांच भाईयो में चौथे नबंर का था। उसकी सगाई की बात चीत चल रही थी। मृतक की मां रमजनो की आठ माह पहले मौत हो चुकी है। मृतक का पिता दिब्यांग है। उसी की कमाई से घर का खर्च चलता था। पड़ोसी रामबाबू ने बताया कि शान मोहम्मद मिलशार था। घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। वही थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीव चौबे ने बताया कि ऑटो के आगे कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया है।