बाँदा-शिष्या के मामा ने किया था पुजारी का कत्ल,आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मंदिर की छत में शिष्या के साथ सो रहे पुजारी की डंडा मार कर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। कातिल शिष्या का मामा निकला। जिसने भांजी को पुजारी के साथ सोते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने पुजारी की हत्या कर दी थी। वहीं शिष्या ने गुमराह का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम तिंदवारा में दिनांक 20 जून की रात शनि देव मंदिर की छत में सो रहे पुजारी सच्चिदानंद की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डंडा मार कर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि पुजारी सच्चिदानंद अपनी शिष्या रोशनी निवासी चंदौली थाना अजयगढ़ मध्य प्रदेश के साथ सो रहा था। इसी दौरान छत पर सोते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति सच्चिदानंद को डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंच खुद घटना का जायजा लिया था। इधर एसपी पलाश बंसल ने सहायक एसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें लगाई थी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा मौके से प्राप्त साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर मृतक के साथ रहने वाली युवती रोशनी ने घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को गुमराह कर अभियुक्त मामा रामविशाल निवासी जमुनी पुरवा थाना कोतवाली नगर को बचाने के लिए पुलिस को खूब गुमराह किया। आरोपी मामा राम विशाल के अलावा पुलिस ने शिष्या रोशनी को घटना में सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों से पूछताछ, जांच एवं विवेचना के क्रम में पाया गया कि अजगढ़, पन्ना मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला रोशनी जो कुछ माह से बुजुर्ग व्यक्ति के साथ रह रही थी। 20 जून की रात में महिला के मामा रामविशाल द्वारा आपसी विवाद के चलते छत पर सोये बुजुर्ग व्यक्ति पर डंडे से प्रहार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। रोशनी द्वारा पूरी घटना देखने एवं अपने मामा को पहचानने के बाद भी उसे बचाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। वही गांव में चर्चा है कि मामा ने अपनी भांजी को बाबा के साथ सोते हुए देख लिया था। तभी गुस्से में आकर उसने पुजारी सच्चिदानंद के सिर में डंडे से कई प्रहार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए पूर्व में ही घटना में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों जेल भेज दिया है। खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,प्रभुनाथ यादव निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली नगर,वीरेन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज,उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह,आरक्षी रंजना कुशवाहा,दिनेश कुमार शर्मा,विवेक कुमार यादव,साकेत शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई