शहर वासियों को अब विद्युत समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। विधायक की पहल पर दो फीडरों का कार्य तेजी से जारी है। विद्युत अधिकारियों के साथ विधायक ने निरीक्षण करते हुए कार्य का जायजा लिया।
सदर विधायक के प्रयास से शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। शहरी क्षेत्र के दो फीडरों शंकर नगर और भूरागढ़ क्षेत्र (शहरी क्षेत्र) में बिछाई गई नई 11 केवी विद्युत लाइन कार्य का सदर विधायक ने पावर कारपोरेशन अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। शहरीय क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों को संकट मोचन बिजली सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। नई लाइन शुरू होने से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। सोमवार को शहरी क्षेत्र के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिजली विभाग अधिकारियों के साथ इलाके के दो विद्युत फीडरों शंकर नगर और भूरागढ़ क्षेत्र (शहरी क्षेत्र) में बिछाई गई नई 11 केवी विद्युत लाइन कार्य का निरीक्षण किया। नई लाइन शुरू होने से शहरी और आसपास के क्षेत्रों को राहत मिलेगी। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हुआ है। लगभग डेढ़ किलोमीटर नई विद्युत लाइन बनाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को अलग-अलग कर दिया गया है। अब रहुनिया,खुटला, निम्नीपार,मढ़िया नाका, खिन्नी नाका,पहाड़ी बाबा सहित शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति संकट मोचन विद्युत उपकेंद्र से और कहला,हटेटीपुरवा, गंछा व कांशीराम कालोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भूरागढ़ विद्युत उपकेंद्र से संचालित होगी। शंकर नगर क्षेत्र में 630 केवीए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होने और लंबी एलटी लाइन के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या के स्थाई समाधान को तुलसी नगर फीडर से अतिरिक्त 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। इससे 630 केवीए ट्रांसफार्मर का लोड दो भागों मंच विभाजित होगा। जिससे शंकर नगर व आजाद नगर में लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। सुधार से फीडर पर भार कम होगा। फॉल्ट की समस्या में कमी आएगी। दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता व विश्वसनीयता में सुधार होगा। इस मौके पर अधिशाषी अभियन्ता राजीव रंजन,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,अवर अभियंता वीके पाण्डेय, सावेन्द्र पटेल,भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी,आशीष पांडेय,विभागीय ठेकेदार सचिन मिश्रा,राकेश कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।