अलीगढ़-क्रेश होकर गिरा एयरक्राफ्ट,महिला पायलट घायल

SHARE:

तकनीकी खराबी के चलते एक प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट क्रेश होकर गिर गया। जिस पर महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई।
अलीगढ़ का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कासगंज की पुलिस लाइन के पीछे हाईवे के सहारे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में सवार एकमात्र महिला पायलट घायल हुई है, जिसका उपचार चल रहा है। सोमवार दोपहर चार बजे के लगभग अलीगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चेतक एविएशन का एक एयरक्राफ्ट कासगंज के ऊपर से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि उसमें एकमात्र महिला पायलट कायनात खान मौजूद थीं। किसी तकनीकि गड़बड़ी के कारण एयरक्राफ्ट ने एक-दो चक्कर लगाए और वह बिजली के तार से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे गिर गया। एयरक्राफ्ट में मौजूद महिला पायलट कायनात खान हादसे में गंभीर घायल हो गईं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अलीगढ़ से एयरक्राफ्ट की टीम पहुंच गई है। जहां टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई