बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया अभियुक्त,बाहर से गांजा लेकर गांव में करता था सप्लाई

SHARE:

सूखा गांजा के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की देर रात्रि थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि अभियुक्त रिशु पुत्र शिवशंकर निवासी लोहरा थाना कमासिन राजापुर बबेरु मार्ग पर इटर्रा बढौनी तिराहे के नजदीक अवैध सूखे गांजे के साथ मौजूद है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर गांव में सप्लाई करता था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जाबिर अली,आरक्षी लक्ष्मीकांत यादव,अजीत कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई