शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवक को घर वालों ने डांट दिया तो नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव के मजरा सुखारी पुरवा निवासी सत्यप्रकाश 35 पुत्र मुन्ना ने शनिवार की रात शराब पीकर घर आया और नशे की हालत में उत्पात मचाने लगा। घरवालों ने डांट दिया। तो नाराज होकर सत्यप्रकाश घर के बाहर बनी छानी में छप्पर की धन्न्नी में साड़ी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी संतोषी ने देखा,तब घटना की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि सत्य प्रकाश शराब पीने का आदी था। वह पिलंबर का काम करता था। शनिवार को वह शराब के नशे में घर आया और उत्पात मचाने के साथ गाली गलौेज करने लगा। जिस पर उसने मना करने के साथ फटकार लगा दी। इसी बात से नाराज होकर सत्यप्रकाश ने उसे मारपीटा और धक्का देकर गिरा दिया था।