बाँदा-तराजू में पैर लगाकर खरीदते ज्यादा गेंहू,पुलिस ने पकड़ा धोखाधड़ी करने वालों का बड़ा गिरोह

SHARE:

गाँव-गांव घूमकर किसान तथा व्यापारियों का घटतौली करके गेंहू खरीदने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास लाखो की रकम,डीसीएम,चार पहिया वाहन,तमंचा आदि बरामद हुआ है।
जसपुरा क्षेत्र के ग्राम झंझरी पुरवा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र बृजमोहन ने बताया कि विगत 26 जून को उसने तथा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने बाहर से आये व्यापारियों को गेंहू बेचा था। जिसमें उनके द्वारा इलेक्ट्रानिक तराजू में छेड़छाड़ कर घटतौली करते हुए उनके ज्यादा गेहूं खरीद लिये। घटतौली की शंका होने पर दूसरे तराजू से वजन कराने पर गेहूं ज्यादा निकला। जिस पर किसानों द्वारा इसका विरोध किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति अवैध तमंचे से फायर करते हुए वहां से भाग गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी पलाश बंसल ने सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की। जसपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि झंझरी पुरवा मार्ग एक चारपहिया वाहन में कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 07 व्यक्तियों को धर दबोचा। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम पता व पता मो0 अतीक उर्फ अकील पुत्र अब्दुल बहाव निवासी लाल सराय कस्बा व थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर,जमील पुत्र अमीर निवासी गौसपुर सादाद थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर,कलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी सदावाद थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर,नवील अहमद पुत्र मो0 इसरार निवासी मडौली सैदू थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर,मो0 मुकीम पुत्र बुन्दू निवासी गौसपुर सादाद थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर, मो0 जासिद पुत्र मो0 घसीटा निवासी फरीदपुर भोगन थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर, मो0 शाकिव पुत्र मो0 शरीफ निवासी फरीदपुर भोगन थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अतीक उर्फ अकील पुत्र अब्दुल बहाव निवासी लाल सराय कस्बा व थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर के कब्जे से एक अवैध तमंचा,एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्तों व वाहन की तलाशी ली गई उनके पास से कुल 02 लाख 57 हजार 300 रुपए नकद,एक इलेक्ट्रानिक तराजू तथा मोबाइल फोन आदि बरामद हुए है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सभी आपस में साथी है। उनका घटतौली करके गेहूं खरीदने/बेचने का संगठित गिरोह है। वह सभी इसी चारपहिया वाहन से बांदा के विभिन्न क्षेत्रों तथा आस-पास के जनपदों गेहूं बेचने वाले किसानों के साथ छल-कपट,धोखाधड़ी एवं बेईमानी से इलेक्ट्रॉनिक तराजू के नीचे पैर अथवा अन्य तरीके से दबाव डालकर वास्तविक वजन को कम कर देते थे।जिससे प्रत्येक खरीद में कई कुंतल गेहूं की घटतौली कर अवैध रुप से लाभ कमाते थे। दिनांक 25.06.2026 को इसी क्षेत्र में किसानों के साथ घटतौली की धोखाधड़ी किया था। जिसमें किसानों को किसी तरह घटतौली की जानकारी हो गई और उनके द्वारा अगले दिन धर्मकांटा पर वजन कराया गया तो गेहूं ज्यादा निकला। इसी बात पर किसान भड़क गए तथा अतिरिक्त गेहूं के पैसे मांगने लगे। वज सभी आपस में राय करके डीसीएम सहित गेहूं लेकर भागने के लिए किसानों को जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर कर चारपहिया में बैठकर भाग गए थे। जनपद के अन्य थानों से जानकारी करने पर पाया गया कि अभियुक्तों द्वारा किए गए इस तरह की गेहूं घटतौली की धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में थाना पैलानी और कोतवाली देहात में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से गहन पूछताछ एवं विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा जनपद बांदा सहित अन्य किन-किन जनपदों में किन-किन स्थानों पर गेहूं एवं अन्य खाद्यान्नों की खरीद के दौरान घटतौली कर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास,उनके अन्य सहयोगियों तथा इस गिरोह के नेटवर्क आदि के संबंध में भी जानकारी की जा रही है। साथ ही इनके अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह,उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,आरक्षी आनन्द तिवारी,जितेन्द्र कुमार,राजकुमार बिन्द,कृष्ण मुरारी,अविनाश उपाध्याय,बसन्त लाल यादव,अनिल पाल शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई