बाजार से सामान खरीद कर बाइक से गांव जा रहे युवको को बालू भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और बीस मीटर तक घसीट ले गया। जिस पर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
मटौध थाना क्षेत्र के आलम खोर निवासी सचिन ने बताया कि उसका 45वर्षीय चाचा रमेंश पुत्र सुखदेव यादव अपने 25वर्षीय साथी प्रदीप पुत्र संतराम निवासी हिनौती छतरपुर के साथ गुरूवार की रात मटौध चीकट का सामान लेने गए थे। दोनो लोग वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी मटौध थाना क्षेत्र के चमराहा पुलिया के पास परेई मध्य प्रदेश से मोरम लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक ट्रक के नीचे फस कर बीस मीटर तक घसिटती चली गई। हादसे को देख वाहन चालक वाहन को मौके पर खड़ा करके फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को ट्रक से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सचिन ने बताया कि रमेश किसानी करता था। वह चार भाईयो में तीसरे नबंर का था। उसकी शादी नही हुई थी। उसके भाजे रोहित की 28 जून को शादी खोड़न तिंदवारा गांव में शादी थी। वह चीकट का सामान लेने गया था।अचानक हुुुुुुुुुई इस घटना से मां सेमिया का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही प्रदीप के बड़े भाई बिजय बहादुर ने बताया कि प्रदीप दिल्ली में रहता था। 18जून के चाचा के पुत्र की शादी में शामिल होने गांव आया था। इसके बाद 24 जून को फुफेरी बहन बिनीता की शादी में शामिल होने आलम खोड़ आया हुआ था।