डिवाइडर से टकराने के बाद गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। जिस पर पांच टोल कर्मी सहित कई लोग झुलस गए। सूचना पर तत्काल अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
कौशाम्बी जनपद के कोखराज टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह लगभग 6.30 बजे एलपीजी गैस टैंकर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आग से झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखकर सभी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। आग से सात लोग झुलसे हैं। इसमें पांच टोल कर्मचारी हैं। आग की लपटों से निकला धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखा दे रहा था। आग से टोल प्लाजा गेट के कई चैंबर भी जलकर राख हो गए। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।