बाँदा-बीड़ी पीने के लिए माचिस न देने पर लाइनमैन पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

माचिस न देने पर संविदा लाइनमैन पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवहद गांव निवासी राकेश कुमार खुरहंड पावर स्टेशन में संविदा लाइनमैन के पद पर कर रहे थे। विगत 9 जून की रात 10:00 बजे के लगभग पावर हाउस से वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक दुकान में रुककर पानी पीने लगा। वही पहले से खुरहंड निवासी हिंदू उर्फ इंद्रजीत अपने अन्य तीन साथियों के साथ खड़ा था। इसी बीच इंदू बीड़ी पीने के लिए राकेश से माचिस मांगने लगा। राकेश ने कहा कि जब दुकान में खड़े हो तो यहीं से माचिस ले लो। बस इसी बात को लेकर इंदू आग बबूला हो गया। अपने अन्य तीन साथियों के साथ राकेश को लाठी डंडे से पीटने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। गंभीर हालत में उपचार के लिए लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त इंदू थाना क्षेत्र के खुरहंड रोड शिवहद के पास मौजूद है। सूचना के मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इंदू उर्फ इंद्रप्रकाश निवासी खुरहंड गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक गौरव मिश्रा,आरक्षी गौरव यादव,दशरथ कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment