बाँदा-कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई पीजीटी परीक्षा

SHARE:

जनपद में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ताओं की (पीजीटी) परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। आयुक्त तथा डीआईजी ने कई परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया।
रविवार को आयोजित लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज की प्रवक्ताओं की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा को लेकर जनपद में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज सहित 9 केंद्र बनाए गए। परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष,नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के जनपदों में व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयुक्त अजीत कुमार,पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने जनपद बांदा के आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कालेज के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया।परीक्षा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी का अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस ने केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा की निगरानी की। इस दौरान आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीआईजी राजेश एस ने निर्देशित किया की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई