बाँदा-घर में घुसे चोरों ने किया लाखों का माल पार

SHARE:

घर के घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। वहीं महिला बेटी के साथ छत में सोती रही। लेकिन उन्हें जरा भी भनक नहीं लगी। सुबह जब सामान बिखरा देखा। तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जनपद के कोतवाली नरैनी क्षेत्र के नहरी गाँव निवासी महेंद्र करवरिया पुणे में सुरक्षा गार्ड की प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी आशा अपने 14 साल की बेटी आयुषी के साथ रहती है। शनिवार की रात मां-बेटी खाना खाकर छत में सोने चली गई। तभी रात में चोर पीछे के दरवाजे के ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी काटी और सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब आशा ने घर का सामान बिखरा देखा,तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही नरैनी कोतवाल भास्कर मिश्रा, सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। पीड़िता आशा ने बताया के कमरे के अंदर अलमारी में चांदी के पायल,सोने की चैन,बिछिया,टप्स,सोने का हार तथा 5-6 हजार के लगभग नगदी चोर ले गए हैं। घर वालों ने लगभग 5 लाख रुपए चोरी का अनुमान लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सीओ प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमे लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment