बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़े तीन टप्पेबाज,दिनदहाड़े महिला के साथ की थी टप्पेबाजी

SHARE:

दिनदहाड़े महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मालके साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ा है। गिरफ्तार करने कब बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अरवई की रहने वाली रामप्यारी ने विगत 6 जून को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 02 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जिला अस्पताल गेट के बाहर बातों में उलझाकर उनके पहने हुए आभूषण लेकर भाग गए । सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । इस दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए आस-पास के सीसीटीवी कैमरो व अन्य वैज्ञानिक एवं तकनीकि साक्ष्यों का प्रयोग करते हुए शुक्रवार को सुबह गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस ने चहितारा रोड मवई बुजुर्ग से काजिम उर्फ कासिम पुत्र नत्थू निवासी निविया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर,ताजुद्दीन उर्फ गिल्ली पुत्र फखरूद्दीन निवासी निबिया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर, रफीक उर्फ कालू पुत्र छुट्टन निवासी सिरसी कला थाना खन्ना जनपद महोबा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी के
सोने के 2 बाला,1 लाकेट,6 दाने,चांदी की 2 पायल,मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस टीम द्वारा और गहनता से पूछताछ कर जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों और कितने से लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,रामू सिंह चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,आरक्षी शैलेन्द्र कुमार,रोहित गौतम,हर्षित गौतम शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment