फतेहपुर-सोते समय बुजुर्ग की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

SHARE:

जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने सोते समय धारदार हथियार तथा पत्थरों से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फरार हो गए।
फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में बुधवार की रात जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने सो रहे तक्की लाल (65) पर धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment