प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव निवासी शिवम कुमार 23 पुत्र बृजेश मिश्रा का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते उसने मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक जब उसकी हालत बिगड़ी,तब मामले की जानकारी घर वालों को हो सकी। परिजनों ने तत्काल उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक के चचेरे भाई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि शिवम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा पर दर्ज करा दिया था। वह एक दो बार जेल भी हो आया है। पेशी भी पड़ रही थी। इसी से परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मौत के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।