बाँदा-ई-रिक्शा की टक्कर से चाचा की मौत,भतीजा घायल

SHARE:

निमंत्रण करने के बाद वापस लौट रहे बाइक सवारों को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिस पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के डगरा पुरवा निवासी नीरज ने बताया कि उसका 68वर्षीय पिता रामेंश्वर पुत्र नंगू प्रसाद अपने 35 वर्षीय भतीजे पप्पू के साथ निमंत्रण में कोर्रही गांव गए थे। रात को दोनो लेाग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी गड़ाव गांव के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने दोनो ने सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया। मृतक के पुत्र नीरज ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। उसके पास 35बीघा जमीन है। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक अपने पीेछे पत्नी तुलसा के अलावा एक पुत्र छोड़ गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment