लखनऊ-20 लाख रुपये कीमती चरस के साथ पकड़ा गया तस्कर

SHARE:

यूपी एसटीएफ ने चार किलो चरस के साथ तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास 20 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद हुई है।
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को पकड़ा है। आरोपी को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलीपार क्षेत्र के महोब बंधा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चार किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नेपाल और बिहार के रास्ते आरोपी यूपी के कई जिलों में चरस की सप्लाई करता था। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सराय निवासी रामचंदर के रूप में हुई है। टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। गिरोह के गुर्गे कैरियरों के माध्यम से चरस की खेप उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंचा रहे थे। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार अभिसूचना संकलन में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह का एक गुर्गा नेपाल से रक्सौल, पूर्वी चंपारण (बिहार) होते हुए गोरखपुर के रास्ते कानपुर जा रहा है। टीम ने बेलीपार क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो नेपाल और बिहार के विभिन्न इलाकों से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में सप्लाई करता है। उसने पुलिस को बताया कि बरामद खेप को कानपुर और आसपास के जिलों में पहुंचाया जाना था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से इस धंधे में शामिल है। एसटीएफ की कार्रवाई में एसआई अमित कुमार तिवारी, विद्यासागर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मामले में बेलीपार थाने में तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई बेलीपार पुलिस की ओर से की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment