ट्रक तथा स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिस पर स्कार्पियो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जालौन जिला के उरई राजेद्र नगर निवासी अमित उम्र 42 पुत्र जीतेद्र देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना पुरवा महोखर में परिवार के साथ रहता था। वह खुद की स्कार्पियो चलाता था। सोमवार की शाम अमित लखनऊ से स्कार्पियो लेकर घर आ रहा था। तभी महोखर बाईपास अटल पार्क के पास आमने से आ रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिस पर स्कार्पियो चालक अमित तथा ट्रक चालक संतकुमार 35 पुत्र श्यामसिंह निवासी बरौहा फतेहपुर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो चालको को बाहर निकाला। उपचार के लिए उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक संतकुमार की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।