संदिग्ध परिस्थितियो में युवती की मौत हो गई।वहीं मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी सीमा पांडे उम्र 32 वर्ष पत्नी लवकुश पांडे की अचानक घर मे तबियत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। घरवालो ने देखा तो तत्काल उसे रानीदुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतका भाई दिलीप निवासी भौरी चित्रकूट ने बताया कि बहन की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराली जन आये दिन उसे प्रताड़ित करते थे। पति मुम्बई में रहता है। आरोप लगाया कि सीमा को मायके वालो से बात नही करने देते थे। यहाँ तक कि भाईयो के मोबाइल नबंर भी ब्लैक लिस्ट में डाल देते थे। जिस वक्त सीमा की तबियत बिगड़ी है। उस वक्त उसने डायल 112 को सूचना दिया था। आरोप लगाया कि ससुराली जनो ने बहन को मारपीट कर जबरन जहर खिलाकर मार डाला है। डॉक्टरो के पैनल ने के द्वारा वीडियो ग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया गया है।