जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के प्रकरणों के निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम अमित आसेरी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजी आरएस की रिपोर्ट गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ प्रेषित की जाए। निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से वार्ता कर संतुष्ट करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से स्पेशल क्लोज न किए जाएं। अधिकारी स्वयं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को चेक करें एवं गुणवत्तायुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण का एक रजिस्टर बनाया जाए। यदि कोई प्रकरण उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो उसे चेक कर शीघ्र वापस भेजा जाए। जिससे संबंधित विभाग से रिपोर्ट प्राप्त कर समय से निस्तारण हो सके। डीएम ने ऐसे मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि पुनरावृत्ति न हो। अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विभागवार आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर न होने पाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र,एडीएम न्यायिक मायाशंकर,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।