शराब के नशे में पत्नी से हुए विवाद के बाद के बाद युवक ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी लक्ष्मी रैकवार 45 पुत्र कल्लू रैकवार ने गुरुवार की रात कमरे के घुस गया और अंदर से दरवाजे बंद करने के बाद छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह भतीजी महक कमरे के अंदर चाय देने गई। तब उसने शव लटका देखा। शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के छोटे भाई राकेश ने बताया कि शराब पीने का आदी था। तकरीबन ढाई महीने पहले पत्नी मिथिला झगड़ा करके अपने मायके पन्ना चली गई थी। रात को शराब के नशे में पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। फोन पर ही दोनों में विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली है।