बाँदा-गम्भीर मरीजों को ही बाहर के लिए करें रिफर-अमित

SHARE:

केवल गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ही अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया जाए। अन्य चिकित्सीय योग्य मरीजों का इलाज अस्पताल में प्राथमिता से किया जाए।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं का चयन प्राथमिकता से सभी पीएचसी में रिक्त पदों में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक सभी रिक्त आशा की नियुक्ति पूर्ण की जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि आभा आईडी बनाये जाने का कार्य पूर्ण करें। जसपुरा में प्रगति खराब होने पर समीक्षा करने के निर्देश दिये। डीएम ने इस कार्य में आशा एवं आशा संगिनियों की सहायता से आभा आईडी का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-संजीवनी पोर्टल से टेली मेडिसिन सेवाओं तथा एम्बुलेन्स के ट्रान्सपोर्टेशन समय में सुधार किये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देशित किया कि केवल गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ही अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाए एवं अन्य चिकित्सीय योग्य मरीजों का इलाज अस्पताल में प्राथमिता से किया जाए। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा इस कार्य में ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर गोल्डन कार्डों को तेजी से बनाया जाए। उन्होंने 70 वर्ष आयु से अधिक के लोगों के शतप्रतिशत रूप से कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की चारों एएनसी की जांच कराये जाने तथा गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हाईरिश्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में प्रगति लाते हुए समय से लाभार्थियों का भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने एनआरसी केन्द्र पर अतिकुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हेतु भर्ती कर सुपोषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र को भी सस्ती दवाओं हेतु संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आरबीएसके टीमों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में कराये जाने के निर्देश दिये। बबेरू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी देते हुए बच्चों की जांच कराये के निर्देश दिये। उन्होंने टीकाकरण के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आशा घरों में सर्वे कर बच्चों को चिन्हित करें तथा सभी बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी के कार्य में कमासिन में वृद्धि लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को नियमित अस्पतालों में उपस्थित रहने तथा वीएचएनडी दिवस को प्रभावी रूप से संचालित कराए जाने के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं की ए एन सी की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई कवच पोर्टल में कार्यों में कमी पाए जाने पर सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय श्रीमती सुनीता सिंह सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी गण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment