बाँदा-बहन के मोबाईल छीनने से नाराज किशोरी ने जहर खाकर दी जान

SHARE:

बड़ी बहन के मोबाइल छीनने से नाराज किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी रागनी उम्र 15 पुत्री ब्रजेश मंगलवार की सुबह घर में मोबाइल देख रही थी। बड़ी बहन मुस्कान ने मोबाइल खीच लिया। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई। इसी से नाराज हो कर रागनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक जब उसकी हालत बिगड़ी। तब मामले की जानकारी घर वालों को हो सकी। तत्काल उपचार के लिए उसे रानीदुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलावर की रात उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment