बाँदा-टॉप टेन तथा जिलाबदर अपराधियों पर करें कार्यवाही-DIG

SHARE:

पेशेवर तथा टॉप टेन अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। इसके साथ ही चौकीदार अपने गांव में खुफिया नजर रखें। उपरोक्त निर्देश डीआईजी ने वार्षिक मुआयने के दौरान दिए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय के अभिलेखो,अपराध रजिस्टर,ग्राम अपराध रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर,हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर,आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। डीआईजी ने लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी,टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया एवं थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी डीआईजी ने चेक किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को दुरुस्त करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के उपरान्त थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन कर डीआईजी ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण किया। साथ ही ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। तथा उन्हें अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय से पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुये महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को शालीनता से निस्तारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment