झांसी-जेवरात व लाखों का माल लेकर रफूचक्कर हुई दुल्हन

SHARE:

शादी के बाद दुल्हन जेवरात व लाखों का माल लेकर रफूचक्कर हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
झांसी के रक्सा के सारमऊ गांव निवासी पूरनलाल अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भैया लाल को बीडा से एक एकड़ जमीन के एवज में 36 लाख रुपये मुआवजा मिला था। पिता ने सभी बेटों के बीच हिस्सा बांट दिया। पूरन के हिस्से में 6 लाख रुपये आए। पूरन शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही थी। पूरन के खाते में पैसा आने की बात मालूम चलने पर उसके दोस्तों ने उसकी मुलाकात थाना प्रेमनगर के नगरा निवासी एक महिला से कराई। महिला ने पूरन को बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है। पूरन के मुताबिक 2 अप्रैल को करौंदी माता मंदिर में जयमाला डालकर उन दोनों ने शादी कर ली। महिला 20 दिनों तक उसके साथ रही। पूरनलाल के साथ महिला ने झांसी और ग्वालियर जाकर लाखों रुपये की शॉपिंग की। 20 दिन पूरे होने के बाद महिला गायब हो गई। पूरनलाल ने बताया कि शादी कराने के एवज में दोस्तों ने उससे एक लाख रुपये लिए थे। महिला को 50,000 रुपये नकद दिए। एक लाख रुपये के जेवर बनवाए। 50,000 रुपये की शॉपिंग भी कराई। कुल तीन लाख रुपये उसने खर्च कर दिया। थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह के अनुसार शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। कहा कि जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई