बस,ट्रेन,ऑटो,ई-रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। जिनके कब्जे तमंचे,कारतूस,नगदी बरामद हुये है।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है । सूचना पर तत्काल थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापेमारी कर घेराबन्दी की गई तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर की गई। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम निराजुल हसन पुत्र अजीत निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद,गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर,फहीम (फईम) पुत्र हनीफ निवासी शाहपुर थाना भोजपुर, साहिल पुत्र जाइद निवासी शाहपुर थाना भोजपुर बताया।अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस, आदि बरामद हुए है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन,बस,ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है । साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 मिस कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं तलाशी में 05 हजार रुपए बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी संदीप कुमार तिवारी,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार, सर्विलांस प्रभारी राजेश कुमार मौर्य मय टीम के शामिल रहे।