बाँदा-फांसी लगातार पति-पत्नी ने की खुदकुशी

SHARE:

घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा निवासी लल्लू निषाद (28) व उसकी पत्नी गोमती (24) ने शनिवार की देर शाम अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई। पति लल्लू ने छप्पर की धन्नी से रस्सी से और उसकी पत्नी गोमती ने अपनी साड़ी से फंदा लगाया है। घटना के समय घर में सिर्फ उनका तीन साल का पुत्र किसरा और बेटी अनुष्का थीं। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को खुदकुशी करते देखा। तत्काल उन्होंने मामले के जानकारी घर के अन्य लोगो को दी। मौके पर पहुंचे लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि लल्लू बटाई में चार बीघा जमीन लिए है। उसमें अरहर बोई थी, आशंका है कि अरहर की कुटाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के सम्बंध में तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लल्लू और गोमती ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। लल्लू शराब का आदी है। नशे को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। इसी के चलते घटना की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment